मनाली घूमने के लिए इन 10 जगहों से बेहतर कुछ भी नहीं

बादलों को चूमती पहाड़ों की चोटियां , हरी भरी वादियां , दिल लुभाने वाले नजारे , और बर्फीली हवाएं जो जब आपके शरीर को छूकर गुजरती है , तो आपको महसूस होता है की जैसे आप किसी और ही दुनिया में आ गए है ….जी हां आपका अंदाजा एक दम सही है हम बात कर रहे है व्यास नदी के तट पर बसे खूबसूरत हिल स्टेशन मनाली के बारे में | मनाली जाना हर Nature Lover के लिए Dream come true की तरह है | तो अगर आप भी किसी Hill station पर जाकर Relax करने का प्लान बना रहे है , तो मनाली आपके लिए Best choice हो सकता है | आज हम आपको Top 10 places to visit in Manali के बारे में बताने जा रहे है , जहां जाए बिना आपकी Manali trip पूरी नहीं हो सकती | तो चलिए लेकर चलते है आपको मनाली के खूबसूरत सफर पर ..

1. हडिम्बा मंदिर (Hadimba Temple)

इस मंदिर को आप Step into the World of Ancient Charm भी कह सकते है , क्योंकि 15 वी शताब्दी में बना यह मंदिर प्राचीन भारतीय कला का बेजोड़ नमूना है , यह मंदिर पांडवो में से एक भीम की पत्नी हडिम्बा को समर्पित है | यह मंदिर ढुंगरी जंगल में देवदार के पेड़ों के बीच स्थित है , और मनाली के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। पैगोडा शैली का यह मंदिर अपनी वास्तुकला और धार्मिक महत्व से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है | Honeymoon couple और यहां आने वाले टूरिस्ट यहां माता का आशीर्वाद जरूर लेकर जाते है।

2. सोलांग घाटी (Solang Valley)

अगर आप Thrill और adventure के शौकीन है , तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है | खासतौर से सर्दियों के मौसम में जब यहां बर्फबारी होती है , पूरी घाटी बर्फ से भर जाती है तब adventure lovers यहां paragliding, zorbing, quad biking, और snowmobiling जैसे खेलो का मजा लूट सकते है | शांति की तलाश में आने वाले लोगो के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नही है | यह घाटी मनाली से 12 किमी दूरी पर है , यहां टूरिस्ट आसानी से पहुंच सकते है।

3. मानिकरण (Manikaran)

मणिकरण साहिब गुरुद्वारा हिंदुओं और सिखों के लिए एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, जो पार्वती नदी के तट पर पार्वती घाटी में स्थित है। गुरुद्वारे में तीन गर्म पानी के झरने हैं , जिनका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है | यहां आकर तीर्थयात्री पवित्र स्नान करते है , ऐसा माना जाता है कि गर्म पानी के झरनों में औषधीय गुण होते हैं , जो त्वचा रोगों को ठीक करने में मदद करते हैं। यहां की सबसे खास बात यह है कि यहां हिंदू और सिख धर्म के लोग आकर लंगर का खाना बनाते है …लेकिन यहां खाना बनाने के लिए आग का इस्तेमाल नही किया जाता | असल में यहां गर्म पानी के झरनों पर बर्तन रखकर लंगर तैयार किया जाता है।

4. रोहतांग दर्रा (Rohtang Pass)

एक घुमावदार पहाड़ी सड़क पर, पीर पंजाल रेंज पर स्थित, रोहतांग दर्रा मनाली का सबसे Famous tourist spot है | खासतौर से आर्टिस्ट . फोटोग्राफर और नेचर लवर के लिए तो यह जगह जन्नत से कम नही है | यहां दूर दूर तक बर्फ की वादियों के खूबसूरत नजारे आंखों के लिए सुकून का काम करते है | वैसे ज्यादा बर्फबारी के कारण, दर्रा सर्दियों के दौरान नवंबर महीने के अंत से बंद रहता है | टूरिस्ट यहां skiing, paragliding और trekking का भी मजा लेते है।

5. पुराना मनाली (Old Manali)

अगर आप इतिहास प्रेमी है , तो आपको एक बार मनाली के इतिहास को भी नजदीक से जरूर देखना चाहिए | यह जगह आपको उस युग के दर्शन करवाएगी जब यह एक हिल स्टेशन न होवर एक तीर्थ नगरी हुआ करती थी , सेब के पेड़ो और बर्फ की चादर से ढके इस शहर में पुराने घर और शांत बस्तियां आपके मन को शांति से भर देंगे | खासतौर से गर्मियों की छुट्टियों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है | यहां आप देहाती मंदिर, नदी-किनारे कैफे और छोटे ट्रैकिंग ट्रेल्स का भी मजा ले सकते है।

6. मनाली गोम्पा (Manali Gompa)

अगर आप अध्यात्म प्रेमी है तो आप इस जगह भी आ सकते है , यह जगह Gadhan Thekchhokling Gompa नाम से भी जानी जाती है | यह बौद्ध मठ 1960 में तिब्बती शरणार्थियों द्वारा बनाया गया था | पैगोडा शैली की पीली छत के साथ आप यहां बौद्ध धर्म से जुड़े कई भित्ति चित्र देख सकते है | यहां पर लगे स्टाल में आप तिब्बती कला से जुड़े handicraft भी खरीद सकते है।

7. (हम्प्टा दर्रा) Hampta Pass

यह मनाली के सबसे फेमस tourist destination में से एक है | Adventure junkies इस रास्ते पर अपने एडवेंचर और फन के शौक को पूरा कर सकते है| Hampta Pass पीर पंजाल रेंज पर स्थित है और एक ट्रेकर दर्रे तक अपनी यात्रा के दौरान लगभग 14000 फीट की अधिकतम ऊंचाई तय करता है | इस paas से गुजरते समय टूरिस्ट खूबसूरत नदी के देवदार के घने जंगलों का मजा ले सकते है | और खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद कर सकते है | तो जब मनाली जाए तो इस जगह पर आने का मौका बिलकुल न गंवाए।

8. माल रोड (Mall Road)

आप मनाली जाए और माल रोड को मिस करदे यह तो मुमकिन ही नही है | खासतौर से शाम के समय यहां टूरिस्टों की भारी भीड़ देखी जा सकती है | मॉल रोड की लेन में सैकड़ों दुकानें हैं , जहां लकड़ी के हैंडीक्राफ्ट , ऊनी कपड़ो, किताबो और बेकरी की कई दुकानें है, यहां से आप अपने और अपने परिवार के लिए शॉपिंग कर सकते है| कपड़ों और एक्सेसरीज़ के लिए किसी को हांगकांग मार्केट, ड्रैगन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और स्नो लायन अंडरग्राउंड मार्किट को देखना भी नहीं भूलना चाहिए।

यह भी देखें:- Nainital top 10 places to Visit

9. भृगु झील (Bhrigu Lake)

अगर आप एडवेंचर के शौकीन है , तो आप भृगु झील तक का सफर जरूर कर सकते है | लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए आपको 4 दिन का सफर करना पड़ सकता है | क्योंकि यह झील रोहतांग दर्रे के पूर्व में ऊपरी कुल्लू में स्थित है। जब आप पाइन और ओक ट्रेल्स से गुज़रेंगे तो हनुमान टिब्बा और सेवन सिस्टर्स पीक्स के मनुभावन नजारों का लुत्फ भी उठा सकते है | Rola Kholi में कैंप लगाकर आप आसमान में चमकते लाखो सितारों का देख सकते है।

10. ब्यास नदी (Beas River)

यह नदी शमीला मनाली के बीच नसों की तरह बहती है | यहां के सुंदर और मनोरम नजारे आपके दिल को मोह लेंगे | नदी में बर्फ की पहाड़ियों से पानी आता है | यहां Kayaking और river rafting का मजा ले सकते है।

तो मनाली के लुभावने landscapes और adventure को एक्सपीरियंस करने के लिए बैग पैक कर लीजिये और निकल पड़िये एक ऐसे सफर पर जो रोमांच और उत्साह से भरा है। Top 10 places to visit in manali पर ये आर्टिकल आपके सफर को जरूर आसान करेगा।

Leave a Comment