नैनीताल के 10 दर्शनीय स्थल जहाँ हर कोई जीवन में एक बार जरूर जाना चाहता है

Nainital Famous Tourist Spots in Hindi – घूमने का शौक एक व्यक्ति को कहीं भी ले जा सकता है। घुमक्कड़ स्वाभाव के लोग हमेशा घूमने के लिए आतुर रहते है और वो हमेशा ऐसी-ऐसी जगहों की खोज में रहते है जहाँ उनका अधिक से अधिक मनोरंजन हो सके। भारत देश में स्थित उत्तराखंड (उत्तराखंड) राज्य एक अदुभुत स्थान है जहाँ पर प्राकृतिक सौंदर्यता अपने चरम पर होती है। इसी के साथ यहाँ की सांस्कृतिक विरासत और धरोहर भी बेहतरीन है। यही वजह है की यहाँ पर पर्यटन का बहुत अच्छा बाजार है क्यूंकि यहाँ पर लोग घूमने के लिए आते रहते हैं। अगर बात की जाये ghumne ke liye best place की तो उत्तराखंड में बहुत सारे ऐसे जगहें है जहाँ पर अपने दोस्तों या परिवार  के साथ घुमा जा सकता है। ये जगहें इतनी रोमांचकारी है की हर कोई इन जगहों पर घूम कर बहुत अच्छा महसूस करता है।

वहीं अगर बात की जाए best tourist spots in uttarakhand की तो नैनीताल (Nainital) यहाँ का एक बहुत ही मशहूर और शानदार पर्यटन स्थल है। जहाँ पर प्रतिवर्ष हज़ारो की संख्या में लोग आते हैं। इस जगह की प्राकृतिक सौंदर्यता और यहाँ के बेहतरीन नज़ारे पर्यटकों के दिलो दिमाग में बैठ जाते हैं। एक से बढ़कर एक नज़ारे सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इस स्थान पर घूमने के लिए दूर-दूर से लोग आते है। यहाँ की सबसे ख़ास बात है झील और उस झील में नाव की सवारी, इसके अलावा यहां पैराग्लाइडिंग (paragliding in nainital), पहाड़ो की ट्रैकिंग (trekking in nainital) और खूबसूरत नज़ारे जो आँखों में बस जाती है। हिमालय के अद्धभुत और न भूल सकने वाले दृश्य के साथ-साथ पहाड़ो और शीतल हवा का स्पर्श, ये सब ख़ूबसूरती देखने को मिलती है नैनीताल में। जीवन में एक बार इस स्थान की यात्रा अवश्य करनी चाहिए ताकि कोई मलाल न रहे।

नैनीताल का अर्थ क्या होता है हिंदी में – What is the meaning of Nainital in Hindi

नैनीताल का मतलब होता है ‘आँख जैसी झील’ The Lake of Eye कथा के अनुसार, देवी सती (Devi Sati) की आँख इसी स्थान पर गिर गयी थी जिसके कारण इस स्थान का नाम नैनीताल पड़ गया। इस स्थान के पास ही देवी शक्ति की आराधना करने के लिए एक मंदिर भी बनाया गया है। जिसे नैनी देवी मंदिर (Naina Devi Temple) कहा जाता है। इसके अलावा नैनीताल को झीलों का शहर भी कहा जाता है, क्यूंकि यहाँ पर बहुत सारे झील पाए जाते है। कुमाऊं की तलहटी में बसा ये स्थान बहुत ही शांत और मन को सुकून देने वाला है।

नैनीताल में दर्शनीय स्थल – Nainital best places for visit

1. नैनी झील – Nainital Lake

प्राकृतिक खूबसूरती जब अपने चरम पर होती है तो एक बहुत ही शानदार नज़ारा नज़र आता है। नैनीताल के सबसे खूबसूरत और मशहूर स्थलो मे शुमार नैनी झील (Naini Jheel) अपने भीतर बेशूमार आकर्षण को समेटे है। यह नैनीताल का बहुत ही प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है जहां की सैर करना कोई सैलानी नही भूलता है। शाम के समय इस स्थान की सौंदर्यता और निखर कर आती है। यहां बैठकर आप प्रकृति के अनुपम नज़ारे का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इस स्थान की सबसे खास बात ये है की यहां पर आपको बोटिंग की सुविधा भी मिलती है। आप बोट में बैठकर अपने चारो तरफ स्थित पहाड़ो, के बीच में मौजूद आँख जैसी आकृति वाली झील, में अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। अगर बात की जाए nainital mein darshniya sthal की तो नैनी झील एक बहुत ही शानदार nanital tourist spot है।

2. मॉल रोड़ Mall Road

अगर आप शॉपिंग का शौक रखते है तो ये स्थान आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त है। यहां पर आपको काफी भीड़भाड़ देखने को मिलेगी साथ ही आपको यहां ढेरो दुकानें भी मिल जाएँगी, जहा आप अपने पसंद की चीज़ें खरीद सकते हैं। यह सड़क नैनी झील के बगल में बनी है जो की मल्ली ताल (Mallitaal) और तल्ली ताल (Tallital) को जोड़ती है। इस स्थान पर आपको उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा को प्रत्यक्ष अनुभव करने का भी मौका मिलेगा। यह स्थान nainital top tourist spots के लिहाज से बहुत ही उपयुक्त जहाँ की सैर करना सैलानी कभी नहीं भूलते है।

3. इको केव गार्डन – Eco Cave Gardens

प्रकृति के ओट में बने 6 छोटी गुफाओं को मिलाकर बना यह गार्डन बेहद ही महत्वपूर्ण और आकर्षक नैनीताल पर्यटन स्थल में शुमार है। इस स्थान को बनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को प्रकृति तथा वन्यजीवों के प्रति अधिक जागरूक और संवेदनशील बनाने के साथ-साथ उनको हिमालयी वन्यजीवों के प्राकृतिक रहन-सहन से रूबरू करवाना भी है। इसमें प्रवेश करने में हो सकता है आपको थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़े, लेकिन ये स्थान बहुत ही रोमांचक होने के साथ-साथ आपको एक अच्छा अनुभव प्रदान करता है। इस स्थान पर मौजूद मशहूर गुफाओ के नाम हैं : पैंथर केव, ऐप्स केव, टाईगर केव, आदि। यह स्थान nainital top tourist places में बहुत महत्व रखता है। एक बार आपको यहां घूमने के लिए अवश्य जाना चाहिए।

4. स्नो व्यू पॉइन्ट – Snow View Point

बर्फ के नज़ारो का शौक रखने वाले लोगो को ये स्थान बहुत लुभाएगा। उन्हें इस स्थान पर पहुंचकर बहुत सुकून का अनुभव मिलेगा। इस स्थान से बहुत ही बेहतरीन नज़ारो को देखा जा सकता है। यहां के खूबसूरत नज़ारे देखकर सैलानी खुद बा खुद फोटोग्राफी करने में व्यस्त हो जाते है। हर कोई इस स्थान की ख़ूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करके रखना चाहता है। स्नो व्यू पॉइन्ट is nainital a good place to visit है जहाँ के मनोहर दृश्य आपको अपने गिरफ्त में ले लेते है। यहां पर बर्फ से ढके हिमालय की आकर्षक तस्वीर मन में बस जाती है। इस स्थान पर पहुंचकर आपको बहुत ही आनंद मिलेगा। इसलिए अपने परिवार या दोस्तों के साथ इस स्थान पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।

5. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क – Jim Corbett National Park

अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो आपने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का नाम तो जरूर सुना होगा। ये स्थान मशहूर है अपने शांत वातावरण के लिए। यहां पर आपको ठंडी और साफ़ हवा में चहलकदमी करते पशु-पक्षी मिल जायेंगे। यहां पर देखने के लिए बहुत कुछ है। अक्टूबर से फरवरी के दौरान अगर इस स्थान पर घूमने के लिए आया जाए तो यहां पर बहुत तरह के ऐसे पशु-पक्षी देखने को मिल सकते हैं जो अमूमन देखने को नहीं मिलते हैं। इसलिए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क nainital best places में शामिल है जहाँ पर आप प्रकृति का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

6. टिफिन टॉप – Tiffin Top

टीफिन टॉप नैनीताल में अपने खूबसूरत नज़ारो के लिए प्रसिद्ध है। साथ ही यहां से आपको नैनीताल का सम्पूर्ण दृश्य देखने को मिल जायेगा। आप इस स्थान पर हाइकिंग (Hiking in Nainital) और ट्रेकिंग (Trekking in Nainital) जैसी मजेदार एक्टिविटी का भी आनंद उठा सकते हैं। इस स्थान पर आ के आपको बहुत आनंद का अनुभव होगा। साथ ही आप यहां पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ शांति और सुकून के साथ पिकनिक (Picnic places in Nainital) मना सकते है। तो फिर अगर आप ऐसी ही रोमांचक गतिविधि करने के लिए उत्सुक हैं तो इस स्थान का रुख जरूर कीजिये। ये स्थान भी nainital top ten places में शुमार है।

7. नैना देवी मंदिर Naina Devi Temple

नैनीताल में दर्शन करने के लिए धार्मिक स्थल (Religious place in Nainital) भी मौजूद है। जहाँ जाकर आप मंदिर में दर्शन कर सकते हैं। ऐसा ही एक मंदिर है जिसका नाम नैना देवी मंदिर है। मान्यता के अनुसार देवी सती के नेत्र इसी स्थान पर गिरे थे, जिसके बाद से इस स्थान का नाम ‘नैना देवी’ पड़ गया। हिन्दुओ के प्रमुख तीर्थस्थलों में इस स्थान को भी शामिल किया जाता है। इस स्थान पर पहुंचकर आप धार्मिक रंग में रंगकर अपने मन को सुकून पहुंचा सकते हैं।

वहीँ अगर बात की जाए naina devi mandir ka rahasya की तो धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र के द्वारा जब देवी सती का शरीर 51 खंडो में विभाजित हो गया तत्पश्चात ये खंड विभाजित हो के जहां-जहां गिरे उस स्थान को शक्तिपीठ (Shaktipeeth) के नाम से जाना गया और नैना देवी मंदिर भी उन्ही शक्तिपीठो में से एक है। इस स्थान पर देवी सती के नेत्र गिरे थे, जिस कारण इस स्थान का नाम ‘नैनीताल’ (नैनताल) पड़ गया। आप चाहे तो इस स्थान से भी अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। इस स्थान को nainital best destinations का दर्जा प्राप्त है। जहां से अधिकतर सैलानी अपनी नैनीताल की यात्रा का आरम्भ करते हैं।

8. नैना पीक – Naina Peak

नैनीताल में सबसे ऊंचाई पर स्थित इस स्थान का नाम नैना पीक है। इसको china peak के नाम से भी जाना जाता है। नैना पीक (Naina Peak) नैनीताल की सबसे ऊँची चोटी है। ऊंचाई का शौक रखने वाले लोग इस स्थान पर आ के फोटोग्राफी करने का आनंद ले सकते हैं। पीक पॉइंट (Peak Point of Nainital) पर पहुंचकर आपको जिन बेहतरीन और शानदार नज़ारें देखने को मिलेंगे उन्हें आप जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। यहां से पूरे शहर की बेहतरीन तस्वीर को कैमरे में कैद किया जा सकता है। साथ ही ये स्थान उन लोगो के लिए भी उपयुक्त है,जिन्हे हाईकिंग और ट्रैकिंग का शौक है। इसके अलावा यहां से आपको खूबसूरत हिमालय की भी बेहतरीन नजारे देखने को मिल जायेंगे। यह जगह nainital top tourist places में शुमार है। अगर आप नैनीताल जा रहे हैं तो आपको इस स्थान की सैर अवश्य करनी चाहिए।

9. गोविंद बल्लभ पन्त उच्चस्थलीय प्राणीउद्यान (नैनीताल ज़ू) – G B Pant High Altitude Zoo (Nainital Zoo)

पशु और पक्षिओ से प्रेम करने वाले लोगो के लिए इस स्थान पर ज़ू भी मौजूद है। आप अपना समय इन दुर्लभ पशु और पशुओ देखने और समझने में भी बिता सकते हैं। यहां पर आपको कई तरह के पशु जैसे : चीता, पहाड़ी लोमड़ी, हिरन, गोरिल्ला , हांथी , आदि देखने को मिल जायेंगे। इस स्थान पर आपको पशुओ और पक्षिओ के तरह-तरह की प्रजाति देखने को मिल जाएंगी। ये स्थान भी nainital top 10 places to visit में बहुत महत्व का है जहां सैलानी अपना समय व्यतीत करते हैं। आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ इन बेहतरीन जगहों को देख सकते हैं।

10. खुरपा ताल – Khurpa Taal

इस स्थान का नाम खुरपा ताल इसलिए है क्यूंकि दूर से देखने पर यह घोड़े की पाँव की आकृति जैसा दिखता है। यदि इस झील को आप दूर से देखेंगे तो ये आपको बिल्कुल घोड़े के पाँव की आकृति जैसा दिखाई देगा। इस स्थान पर झील होते हुए भी यह बोटिंग का आनंद नहीं लिया जा सकता है। क्यूंकि इस स्थान का धार्मिक महत्व है जिस वजह से बोटिंग की मनाही है। यहां पर आप प्रकृति के सौंदर्य को निहारते हुए चाय या कॉफ़ी की चुस्किया ले सकते है। ये एक बेहद ही यादगार पल होगा। इसके अलावा यहां पर आप बेहतरीन और शानदार तस्वीरो को भी अपने कैमरे में कैद करके अपनी यात्रा को सुखद और यादगार बना सकते हैं। खुरपा ताल nainital best places for visit से सम्बन्ध रखता है जहां  आपकी यात्रा बेहद ख़ास हो जाती है और आप कुछ ऐसे पलो को जीते हैं जिन्हे आप जिंदगी भर याद रखेंगे।

उम्मीद करते हैं की आज के इस लेख में nainital top 10 places to visit को आप जान चुके होंगे। नैनीताल पर्यटन के लिहाज से एक बेहद ही ख़ास स्थान है जहां पर सैलानिओं को एक अलग तरह का अनुभव प्राप्त होता है। इस लेख में बताये गए स्थान घूमने और सैर सपाटे के लिए बहुत बेहतरीन हैं। अगर आप अपनी छुटियो में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप नैनीताल को अपने लिस्ट में सबसे ऊपर रख सकते हैं।इसके अलावा जो लोग एडवेंचर का शौक रखते हैं उन्हें भी ये स्थान निराश नहीं करता, इस स्थान की ख़ूबसूरती और पहाड़ो के बीच में स्थित तालाब मन को मोह लेते हैं, और आप इन बेहतरीन नज़ारो के बीच adventurous activity भी कर सकते हैं। एक बार नैनीताल घूमने पर आप इस जगह को भूल नहीं पाएंगे। इस लेख में हमने nainital best places से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी दी है। नैनीताल की सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्यता आपके मन को शांति और सुकून से भर देगी।

Leave a Comment