अबतक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बॉलीवुड की टॉप 15 फिल्में

1. 3 Idiots (2009)

3 इडियट्स अबतक की उन बेहतरीन फिल्मों में से एक जिसे हर कोई बार-बार बिना बोर हुए देख सकता है। शिक्षा व्यवस्था की कमियों को उजागर करते हुए इस फिल्म ने बहुत ही उम्दा तरीके से पढाई का महत्व समझाया है इस फिल्म ने न केवल स्टूडेंट्स का बल्कि उनके पेरेंट्स को भी सोचने पर मजबूर किया की लाइफ में मार्क्स ही सब कुछ नहीं होते इसके अलावा भी बहुत कुछ होता है जिसे हर व्यक्ति को समझना चाहिए। यदि आपने इस फिल्म को नहीं देखा है तो अपने लाइफ में कम से कम एक बार जरूर देखे।

2.  Devdas (2002)

प्यार खोने का दर्द क्या होता है ये देवदास फिल्म को देख के समझा जा सकता है की कैसे प्यार नहीं मिलने की सूरत में एक आदमी अपने जीवन को बर्बाद कर देता है।

लंदन में 10 साल पढाई करने के बाद देवदास (Shahrukh khan) वापिस भारत आते है। वो भारत वापिस आने के बाद अपनी बचपन की दोस्त (Aishwarya rai ) से शादी करना चाहता है लेकिन देवदास के माता-पिता उसकी शादी पारो से करने के लिए माना कर देते है। उसके माता-पिता मानते है की पारो ‘ Paro ‘ एक पिछड़े परिवार से आती है और उस से देवदास की शादी होने पर उनका स्टेटस कम हो जायेगा। अंततः पारो की शादी किसी दूसरे आदमी से हो जाती है और देवदास नशे की लत में डूब जाता है।

3.  Lakshya (2004)

सबके जीवन में एक न एक ऐसा दौर जरूर होता है जिस फेज में वो aimless और careless होते है जहां उन्हें पता ही नहीं होता की उन्हें करना क्या है लेकिन धीरे धीरे वो अपने रवैये को सुधारते है और खुद को साबित करते है। ऐसी ही movie है लक्ष्य जिसमे ‘ करन ‘ जो की एक lazy लाइफस्टाइल जीता है और अपने पिता के business को छोड़ देता, तभी अपने दोस्तों के साथ एक एक्शन मूवी देखने के बाद ‘करन ‘ और उसके दोस्त आर्मी में जाने का फैसला करते है लेकिन वो उसे बिच में ही छोड़ देते है जिसकी कीमत करन को अपने परिवार का सम्मान खो कर चुकानी पड़ती है और वो आर्मी में वापिस जाने का फैसला करता है।

4.  Bhaag Milkha Bhaag (2013)

Bhaag Milkha Bhaag एक सच्ची कहानी पर आधारित है जहा हमें hard work करने की inspiration मिलती है यहाँ फिल्म बताती है की किस प्रकार से मिल्खा सिंह ने अपने जीवन में स्ट्रगल किया और सफलता की चोटी तक पहुंचे।  ‘Flying Sikh ‘ के नाम से मशहूर world champion , olympian Milkha Singh जिन्होंने भारत पाक बंटवारे और उस दौरान हुए कत्लेआम को बहुत करीब से देखने के बाद खुद को संभाला और वर्ल्ड चैंपियन बने।

5.  Pyaasa (1957)

बहुत बार ऐसा होता है की जो हम जिस समय चाहे वो उस समय हमें न मिले लेकिन हमारी गैर मौजूदगी में वो हमें मिले हालाँकि उस समय तक उसकी अहमियत काम हो चुकी होती है। ‘ Pyaasa ‘ उन्ही फिल्मों में से एक है जहा ‘ विजय ‘ नाम के कवि को जीते जी तो मुफलिसी और गरीबी में अपना जीवन गुजारना पड़ता है लेकिन कोई उसके काम को नहीं सराहता है लेकिन गलती से जब सब लोग उसे मरा हुआ समझ लेते है तब उसकी कविताओं को बहुत प्रसिद्धि मिलती है ये एक क्लासिक फिल्म है जो की अपने दौर से बहुत आगे थी। एक बार एक फिल्म को जरूर देखे।

6.  Insaf Ka Tarazu (1980)

यहाँ फिल्म गहराई से इस बात पर विचार करती है इन्साफ क्या है और उसका संतुलन कैसे बनाया जा सकता है। ‘रमेश ‘ नाम का एक अमीर आदमी beauty queen ‘ भारती ‘ नाम की लड़की के प्यार में पड़ जाता है जो उसे नाव में बुलाती है और और योनशोषण का आरोप लगाकर जेल भेज देती लेकिन वो बरी हो जाता है।  दो साल बाद जब वो मर जाता है तो उसकी मौत का आरोप भारती पर लगता है और वो फिर खुद पर मुक़दमा चलवाती है

7.  Mother India (1957)

यह फिल्म एक epic drama जो की एक गरीब माँ और उसके दो बच्चो के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में ‘nargis’ के पति का रोल निभाने वाले ‘राज कुमार ‘ अपने परिवार को गरीबी और बदहाली में छोड़कर चले जाते जिस बच्चो का पालन पोषण करने की जिम्मेदारी उनपर आ जाती और गाओं का साहूकार भी उन्हें बहुत परेशां करता है इन सब परेशानियों को वो किस प्रकार से झेलती है इसको बड़ी ही अच्छी तरह से इस फिल्म में दिखाया गया है।

8.  Mughal-E-Azam (1960)

यह फिल्म उस समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। इसमें दिलीप कुमार, मधुबाला और पृथ्वीराज कपूर ने अभिनय किया था।  यह फिल्म उस समय की सबसे महंगी फिल्म थी। फिल्म में बताया गया है की किस प्रकार से शहज़ादा सलीम ‘ अनारकली ‘ के प्यार में पड़ जाता है जिसका उसके पिता अकबर विरोध करते है। यह प्रेम गाथा आज तक हिंदी सिनेमा और पुरानी हिंदी फिल्मों बहुत ज्यादा महत्व रखती है।

9.  Guide (1965)

वैसे तो Dev Anand साहब का बॉलीवुड में एक अलग ही मुकाम था लेकिन इस फिल्म के रिलीज़ होने के बाद उनकी शोहरत में बहुत इजाफा हुआ।  ‘गाइड’ देव आनंद के करियर का उदय बिंदु था। इस फिल्म में देव आनंद एक गाइड की भूमिका निभाते है और ‘rosie ‘ जिसको वो as a guide घूमते उस से प्यार कर बैठते है हालाँकि ‘rosie ‘पहले से शादी शुदा होती है।  ‘rosie ‘ का past जानते हुए की वो एक prostitute थी शादी पहले, वो उस से प्यार कर बैठते है आंत में राजू को चोरी के इल्जाम में जेल भेज दिया जाता है और वहां से आने के बाद वो एक साधु की ज़िन्दगी जीने लगता है और गांव वालो के कहने पर वो बारिश की आस में उपवास पर बैठ जाता है जिस से उसकी मौत हो जाती है।

10.  Sholay (1975)

यह एक एक्शन-एडवेंचर क्लासिक बॉलीवुड की पेशकश है। कहानी एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक खतरनाक डाकू को पकड़ने के लिए दो मामूली से क्रिमिनल्स का सहारा लेता है। यह फिल्म बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक मानी जाती है।

11.  Veer-Zaara (2004)

स्क्वाड्रन लीडर वीर प्रताप सिंह, जो की भारतीय वायु सेना में एक पायलट है, एक बस दुर्घटना के बाढ़, पाकिस्तान की एक महिला, जिसका नाम ज़ारा है को फंसे हुए बचाता है, और उसके बाढ़ उनका जीवन हमेशा के लिए बंध जाता है। 22 वर्षों से अधिक समय तक चलने वाली यह कहानी प्यार, अलगाव, साहस और बलिदान सबकुछ दिखाती है।

12.  Wake Up Sid (2009)

‘ Wake Up Sid ‘ कहानी बताती है की क्या हम अपने जीवन में जगे हुए है क्या हमें जो चाहिए उसके लिए हम प्रयत्नरत है।  Sid Mehra (Ranbir Kapoor) मुंबई में अपने परिवार के साथ रहता है ग्रेजुएशन करने के बाद वो अपने पिता का business ज्वाइन करता है लेकिन वो भी केवल एक हफ्ते के लिए। तभी उसकी मुलाक़ात एक aspiring writer ‘ Aisha (Konkona Sen Sharma) ‘ से होती जिसको sid मुंबई में settle होने में मदद करता है। शुरुआत में ऐसा इंटरेस्ट दिखाती है लेकिन क्यूंकि sid सुस्त व्यक्तित्व वाला लड़का होता है जिसके कारण वो उसमे फिर कुछ ख़ास interest नहीं दिखाती और अंत में sid अपने सुस्त व्यक्तित्व को छोड़कर जॉब करना शुरू करता है।

13.  Fanaa (2006)

रोमांस के साथ ही साथ अगर आपका इंटरेस्ट थ्रिलर में भी है तो आप इस फिल्म को देख सकते है। यह कहानी Rehan (Aamir Khan), जो की एक टूर गाइड और कुख्यात इश्कबाज है।  Zooni (Kajol) जो की एक कश्मीरी blind लड़की है और एक independet हो के जीने के लिए determined है। यह first time नहीं है जब ज़ूनी और रेहान मिले हैं या डेट कर रहे हैं। पता लगता है की, Rehan terrorist हमलो की एक श्रृंखला के पीछे एक insurget है।  यह एक थ्रिलर कहानी जिसको देख के एक अलग ही मजा आता है।

14.  Dilwale Dulhania Le Jayenge (1995)

जब तक ‘ Dilwale Dulhania Le Jayenge  ‘ फिल्म का जिक्र नहीं होगा तब तक बॉलीवुड की बात नहीं हो सकती। यह फिल्म अपने समय की blockbuster मूवी थी। 1995 में बनी इस फिल्म को बॉलीवुड के लिए golden standard माना जाता है।  यह फिल्म Shah Rukh Khan और Kajol के ऊपर बेस्ड है जो की युवा है और अपनी यूरोप backpacking trip के दौरान एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते है।

15.  Lagaan (2001)

इस फिल्म ने न केवल सार्वभौमिक प्रशंसा की पाई, बल्कि एक अकादमी पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी) के लिए भी चुना गया। “Lagaan” का अनुवाद  “कृषि कर”  होता है। इस फिल्म में Aamir khan ने भुवन नाम के व्यक्ति का किरदार निभाया है। इसमें अंग्रेज़ो द्वारा एक टैक्स लगाया जाता है जिसका गांव वाले विरोध करते है लेकिन अंग्रेज उनकी नहीं सुनते है और गांव वालो को चैलेंज करते है की अगर वो उन्हें क्रिकेट में हरा देंगे तो उनका लगान माफ़ कर दिया जायेगा। ये भी कुछ चुनिंदा बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

2 thoughts on “अबतक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बॉलीवुड की टॉप 15 फिल्में”

Leave a Comment