दिल्ली में घूमने के टॉप-9 प्रमुख जगहें
Delhi : दिल्ली भारत देश की राजधानी है। दिल्ली भारत की महत्वपूर्ण राजनीतिक, आर्थिक, और सांस्कृतिक केंद्र होने के साथ ही साथ सामरिक दृष्टिकोण से बहुत मायने रखती हैं। दिल्ली को देश का दिल भी कहा जाता है। दिल्ली अपने भीतर बहुत सारी यादों को समेटे हुए है। इसमें बहुत सी अच्छी और बहुत सी खराब यादें भी है। दिल्ली सैकड़ो सालो से विभिन्न सत्ताओ का केंद्र रही हैजिस कारण सी इसने हर तरह की राजनीतिक और सांस्कृतिक सत्ता के उत्थान और पतन को बहुत करीब से देखा है। आज के इस लेख में हम आपको delhi me ghumne ke liye place के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। ताकि आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस महत्वपूर्ण शहर को देख और समझ सके। वैसे तो delhi me ghumne ke liye jagah बहुत सारे है लेकिन इनमे से कुछ प्रमुख है जो देश-दुनिया में बहुत मशहूर है।
दोस्तों और परिवार वालो, या हनीमून (Honeymoon) के लिए, आप दिल्ली की सैर करना चाहते हैं, तब भी दिल्ली आपके लिए एक बेहतरीन स्थान साबित हो सकती है। इस लेख में हम आपको मुख्य रूप से best places to visit in delhi with family hindi, best places to visit in delhi for couples hindi, top places to visit in delhi with friends hindi के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इसी के साथ हम आपको दिल्ली की नाईट लाइफ (best places to visit in delhi at night) जो की बहुत मशहूर है, के बारे में भी बताएँगे। इसके अलावा historical places in delhi को भी जानना बहुत महत्वपूर्ण होगा क्यूंकि दिल्ली गवाह रह चुकी है एक बहुत लम्बे ऐतिहासिक दौर का जिसने दिल्ली को रचाने और बसाने में बड़ा योगदान दिया है।
दिल्ली के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में – Full Information about Delhi in Hindi
दिल्ली में मुख्य रूप से हिंदी भाषा बोली जाती है, लेकिन इसके अलावा भी अन्य भाषाओ का चलन यहां देखा जा सकता है। अगर बात की जाये delhi ka purana naam की तो ऐसा कहा जाता है की महाभारत काल में दिल्ली का नाम इन्द्रप्रस्थ (Indraprastha) हुआ करता था, जहाँ पांडवो ने अपना समय व्यतीत किया था। दिल्ली ने अपने हज़ारो साल के इतिहास में बहुत तरह के शासकों को देखा है जिसमे हिन्दू, मुस्लिम से लेकर अंग्रेजो तक ने यहां पर राज किया।
यहां पर हम आपको delhi ke bare mein puri jankari देने के साथ ही साथ दिल्ली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में भी बातएंगे। दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ ही साथ आर्थिक और सामरिक दृष्टिकोण से भी बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत और धरोहर की बात की जाए तो दिल्ली में जो प्रमुख स्थान हैं – संसद भवन (Sansad Bhawan), राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhawan), इंडिया गेट (India gate), कमल मंदिर (Lotus Temple), अक्षरधार्म मंदिर (Akshardham Mandir), (Qutub minar), लाल किला (Red Fort) आदि बहुत ही मशहूर स्थान है। इनके अलावा अगर बात की जाये शॉपिंग केंद्र के रूप में मशहूर जगहों की तो इसके प्रमुख स्थान हैं :- चांदनी चौक (Chandani Chowk), सरोजिनी नगर मार्किट (Sarojini Nagar Market), जनपथ (Janpath) आदि। बहुत बार ऐसा पूछा जाता है की mini india kise kahate hain तो हम आपको बताना चाहेंगे की दिल्ली विभिन्न तरह के धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय के लोगो का निवास है जिस कारण से इसे ‘मिनी इंडिया’ (Mini India) भी कहा जाता है।
1. दिल्ली में घूमने के लिए मंदिर : स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर – Temples to visit in Delhi : Swaminarayan Akshardham Temple
देश और दुनिया में मशहूर ‘अक्षरधाम मंदिर’ दिल्ली में स्थित एक हिन्दू मंदिर है। अक्षरधाम मंदिर न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में अपनी आध्यात्मिक-संस्कृति विशेषता के लिए जाना जाता है। स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर यमुना नदी के तट पर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण बीएपीएस (BAPS) द्वारा करवाया गया था। आधिकारिक रूप से यह मंदिर 6 नवंबर 2005 को ‘प्रमुख स्वामी महाराज’ जी द्वारा उद्घाटन किया गया था। इस मंदिर को बड़े ही सुन्दर ढंग से आधुनिक हिंदू संस्कृति, आध्यात्मिकता और वास्तुकला को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अक्षरधाम मंदिर परिवार के साथ घूमने के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। एक बार आपको अपने पूरे परिवार के साथ इस मंदिर के दर्शन अवश्य करना चाहिए।
2. दिल्ली में घूमने का प्रसिद्ध स्थान : इंडिया गेट – Famous place to visit in Delhi: India Gate
अब हम आपको delhi me ghumne ki best jagah और साथ ही best places to visit in delhi at night के बारे में भी बताएँगे। दिल्ली में घूमने के लिए इंडिया गेट एक बहुत ही आकर्षक और मशहूर केंद्र है। जो भी लोग दिल्ली घूमने आते है वो एक बार इंडिया गेट जरूर घूमने जाते है। लुटियंस दिल्ली (Lutyens Delhi) में स्थित इंडिया गेट अपनी बेहद ही खूबसूरत व्यू के कारण देश और दुनिया भर में मशहूर है। यही पर प्रत्येक वर्ष देश के राष्ट्रपति (President of India) 26 जनवरी (26 January) यानी गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर झंडा फहराते हैं।
इंडिया गेट का निर्माण 1931 में अंग्रेज़ो ने प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद हुए सैनिको की याद में करवाया था। इंडिया गेट के परिसर के बीच में ‘अमर जवान ज्योति’ है, जो सालो से जल रही है। इसी के निकट नेशनल वॉर मेमोरियल (National War Memorial) भी है। इंडिया गेट में शाम के वक़्त बहुत ही बेहतरीन लाइटनिंग (Lightening) की व्यवस्था की जाती है, जिस से ये पूरा परिसर और इंडिया गेट जगमगा उठता है। रात में इंडिया गेट बहुत ही खूबसूरत लगता है।
3. दिल्ली में प्रमुख ऐतिहासिक स्थल : लाल किला – Major Historical Place in Delhi: Red Fort
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किला एक बहुत ही महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है। प्रत्येक वर्ष देश के प्रधानमंत्री 15 अगस्त यानी की स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर झंडा फहराते हैं। सामरिक दृष्टिकोण से ये बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। देश और दुनिया से हर साल हज़ारो लोग इसको देखने के लिए आते हैं। लाल किले का निर्माण 1648 ईस्वी मे मुग़ल शासक शाहजहाँ ने करवाया था। इसका निर्माण करवाने के पीछे का उद्देश्य ये थे की मुग़ल शासक शाहजहाँ अपनी राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित करना चाहते थे। दिल्ली घूमने आया व्यक्ति एक बार लाल किया देखने जरूर जाता है। अगर आप भी दिल्ली घूमने आते हैं तो एक बार लाल किला ज़रूर देखें।
4. दिल्ली में शॉपिंग करने की जगह : चांदनी चौक – Place to shop in Delhi: Chandni Chowk
अब हम आपको delhi me shopping karne ki jagah के बारे में बताएँगे। चांदनी चौक न केवल दिल्ली का एक मशहूर बाजार है बल्कि ये पूरे देश में अपने विभिन्न तरह के सामान के कारण प्रसिद्ध है। चांदनी चौक लाल किले के निकट स्थित है जहाँ पर बहुत बड़ा मार्किट है। यहाँ पर आपको हर तरह की चीज़ चाहे वो कपडा हो या इलेक्ट्रॉनिक सामान या फिर खाने पीने की कोई दूकान सब कुछ आपको इस जगह पर मिल जायेगा। चांदनी चौक की संकरी गलियां आपको निराश नहीं करती है, बल्कि अपने भीड़भाड़ और न रुकने वाली गति से ये मोहित करती है। यहाँ एक से बढ़कर एक दुकानें है जो की सालो से यहां काम कर रही है। दिल्ली में अगर आप शॉपिंग के लिए कोई जगह ढूंढ रहे है, तो एक बार चांदनी चौक जरूर जाइये।
5. दिल्ली में घूमने के लिए ऐतिहासिक स्थल : क़ुतुब मीनार – Famous historical place of Delhi: Qutub Minar
दिल्ली के दुनियाभर में मशहूर कुछ जगहों में से क़ुतुब मीनार एक है। दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में क़ुतुब मीनार स्थित है। यह अपनी इंडो-मुस्लिम (Indo-Islamic) वास्तुकला और ऊंचाई के कारण जाना जाता है। यह लाल बलुआ पत्थर (Red Sandstone) से बना हुआ है। 1200 ईस्वी में दिल्ली के पहले मुस्लिम शासक कुतुब-उद-दीन ऐबक (Qutab-ud-din Aibak) ने कुतुब मीनार का निर्माण आरम्भ करवाया था। बाद में दूसरे शासको ने इसके बाकी के हिस्से का निर्माण करवाया। इसकी ऊंचाई की बात की जाए तो ये 72.5 मीटर है। UNESCO ने इसको ‘विश्व विरासत स्थल’ (World Heritage Site) की सूचि में शामिल किया हुआ है।
6. दिल्ली में घूमने के लिए प्रसिद्ध मंदिर : लोटस टेम्पल – Famous temples to visit in Delhi: Lotus Temple
दिल्ली के बहुत ही खूबसूरत स्थलों में शुमार लोटस टेम्पल या कमल मंदिर एक सफ़ेद कमल के फूल के समान लगता है। इस मंदिर की ख़ूबसूरती का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है की इसको पहली बार देखने पर आँखें चौंधिया जाती है और इसको देखते रहने का मन करता है। यह दिल्ली के नेहरू प्लेस (कालकाजी मंदिर) के पास स्थित है। कमल मंदिर बहाई (Bahai) (ईरानी धर्मसंस्थापक बहाउल्लाह के अनुयायी) उपासना करने का स्थान है, यहाँ पर प्रत्येक वर्ष हज़ारो की संख्या में सैलानी घूमने के लिए आते हैं। गौर करने वाली बात ये है की यहां पर न तो कोई मूर्ति है और न ही किसी तरह की पूजा-पाठ होती है। इसका कारण ये है की यह एक ‘बहाई उपासना मंदिर’ (Baha’i Worship Temple) हैं।
7. दिल्ली में घूमने की जगह : कनॉट प्लेस मार्केट – Place to visit in Delhi: Connaught Place Market
अब हम आपको delhi ka dil kise kahate hain के बारे में बताएँगे। कनॉट प्लेस को ‘दिल्ली का दिल’ कहा जाता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे सीपी (CP) भी कहते है। यह लोगो का मनोरंजन और मौज-मस्ती करने का स्थान है। यहां पर हर तरह के लोग मिल जाते है। इसके अलावा यहाँ पर शॉपिंग करने के लिए बड़ी-बड़ी दूकाने है जहां से एक से बढ़कर एक सामान लिया जा सकता हैं। यहां का पालिका बाजार (Palika Bazaar) बहुत ही मशहूर है, जो की भूमिगत बाजार (Underground Market) है। कनॉट प्लेस के मध्य में सेंट्रल पार्क (Central Park) स्थित है, जहां पर 207 फीट ऊंचा तिरंगा लगा हुआ है। अगर बात की जाए best places to visit in delhi at night के बारे में तो कनॉट प्लेस एक बहुत ही बेहतरीन जगह है।
8. दिल्ली में घूमने के लिए ऐतिहासिक स्थल : हुमायूं का मकबरा – Historical places to visit in Delhi: Humayun’s Tomb
अगर बात की जाए दिल्ली के मशहूर ऐतिहासिक स्थलों के बारे में तो हुमायूँ का मकबरा उनमे से एक है। यह मुगल बादशाह हुमायूँ का मकबरा है। जिसका निर्माण हुमायूँ की विधवा, बेगम हमीदा बानो (Begam Hamida Bano) ने करवाया था। यह मकबरा यमुना नदी के किनारे निजामुद्दीन के पास स्थित है। हुमायूँ का मकबरा ‘फारसी वास्तुकला’ (Persian architecture) का एक अद्भुत नमूना है जिसको देखने के लिए हर साल दुनिया भर से हज़ारो की संख्या में लोग आते हैं। इस मकबरे की खासियत ये है की इसके आस-पास बहुत सारे बाग बगीचे है जिस से इसकी सुंदरता और निखार के आती हैं। UNESCO द्वारा हुमायूं के मकबरे को विश्व धरोहर की सूचि (World Heritage Site) में शामिल किया गया है।
9. दिल्ली में घूमने की ऐतिहासिक जगह : जंतर मंतर – Historical place to visit in Delhi: Jantar Mantar
जंतर-मंतर दिल्ली में घूमने के लिहाज से एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बेहतरीन जगह है। यह एक खगोलीय वेधशाला है जिसका निर्माण महाराजा जयसिंह द्वितीय (Maharaja Jai Singh II) ने 1724 में करवाया था। दिल्ली का जंतर मंतर अपने आप में एकल नहीं हैं, इसके अलावा भी महाराजा जयसिंह द्वितीय ने जयपुर, उज्जैन, मथुरा और वाराणसी में ऐसी वेदशालाओ का निर्माण करवाया था। इनके निर्माण के पीछे का उद्देश्य समय (Time) और ग्रहो (Planets) की स्थिति के बारे में जानकारी इकठ्ठा करना था। यह दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार है।
उम्मीद करते है की इस लेख में आपको delhi me ghumne ke liye place hindi me के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी। साथ ही हमने आपको best places to visit in delhi with friends in hindi, best places to visit in delhi for couples in hindi, और best places to visit in delhi with family in hindi के बारे में भी अवगत करवाया है। दिल्ली दिन में जितना खूबसूरत दिखता है उतना ही ये रात में चकाचौंध से भरपूर होता है, इसलिए best places to visit in delhi at night के बारे में भी हमने आपको जानकारी देने का काम किया। आप जब इन जगहों पर घूमने के लिए जायेंगे तो आपको अतीत और वर्तमान के संगम का अद्भुत अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा।